Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsउत्तर प्रदेश : विधानसभा उपचुनाव से पहले BJP के  संगठनात्मक चुनाव की...

उत्तर प्रदेश : विधानसभा उपचुनाव से पहले BJP के  संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू, प्रदेश अध्यक्ष का होगा चुनाव 

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है जिसके तहत प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की जाएगी। बता दें कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के लिए मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या का नाम आगे चल रहा है।

संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया के तहत पहले चरण में पार्टी स्तर पर गठित संगठनात्मक जिलों में चुनाव प्रभारियों के साथ दो-दो सह चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति भी की जाएगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सदस्यता अभियान के बाद संगठन की संवैधानिक व्यवस्था के अनुरूप संगठनात्मक दायित्वों के लिए चुनाव की प्रक्रिया प्रारम्भ हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार 28 अक्टूबर को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक कार्यशाला आयोजित की जाएगी जिसमें प्रदेश चुनाव प्रभारी, सह चुनाव प्रभारी समेत संगठन के पदाधिकारी मौजूद होंगे। साथ ही इस कार्यशाला में प्रदेश के मुख्या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हो सकते हैं इसके साथ ही भूपेंद्र चौधरी ने बताया कि इस कार्यशाला के प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्रियों को भी आमंत्रित किया जाएगा।

बता दें कि 21 नवंबर को राजधानी और सभी जिलों में कार्यशाला होने के बाद बूथ, मंडल, जिला और प्रदेश स्तरीय संगठन के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित किए जाएंगे इसके बाद प्रदेश कमेटी का गठन होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments