Tuesday, February 10, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsकैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने अधिकारियों को दिए निर्देश, विकास कार्यो पर...

कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने अधिकारियों को दिए निर्देश, विकास कार्यो पर तेजी से हो काम

हरियाणा की सिंचाई तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि दक्षिण हरियाणा के रेगिस्तानी क्षेत्र में पेयजल एवं सिंचाई जल प्रबंधन को लेकर आने वाले समय में बेहतर कार्य किया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी बंसीलाल द्वारा शुरू की गई लिफ्ट सिंचाई की व्यवस्था को सही करने के लिए आने वाले समय में कार्य किया जाएगा, ताकि प्रत्येक व्यक्ति के लिए पेयजल एवं सिंचाई जल की व्यवस्था हो सके। यह बात उन्होंने आज भिवानी में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।

कोई शिकायत मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी

कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने आज जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की तथा विभिन्न विभागों में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट ली तथा कहा कि अधिकारी केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को तेज गति से आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि CM नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार अधिकारियों को जीरो टॉलरेंस की नीति को आगे बढ़ाते हुए कार्य करना है तथा भ्रष्टाचार की कोई भी शिकायत मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों को एक माह में प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा

कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि तोशाम क्षेत्र में जल निकासी, भिवानी जिले में जलभराव की समस्या, जल संरक्षण तथा भूमिगत जल पुनर्भरण के लिए चलाई जा रही योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए तथा कहा कि इनकी प्रगति रिपोर्ट भी अगले एक माह में अगली बैठक में उनके सामने पेश की जाएगी।

महिलाओं को 2100 रुपए तथा बेटियों को स्कूटी दी जाएगी

बैठक के बाद प्रेस वार्ता के दौरान कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने महिला एवं बाल विकास विभाग तथा सिंचाई विभाग की जिम्मेदारी सौंपकर उन पर विश्वास जताया है। वे सिंचाई विभाग के अंतर्गत समान जल वितरण पर काम करेंगी तथा भाजपा के संकल्प पत्र के प्रारंभिक बिंदु महिलाओं (जो कि प्रदेश की आधी आबादी हैं) के लिए कल्याणकारी योजनाओं को लागू करना था। जिसमें महिला सशक्तिकरण के लिए 2100 रुपए प्रदान करने तथा बेटियों को स्कूली शिक्षा प्रदान करने जैसी घोषणाओं के कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा।

पराली प्रबंधन की योजनाओं पर होगा काम

पराली प्रबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसान अन्नदाता हैं और कैबिनेट बैठक में भी मुख्यमंत्री किसानों से बात कर रहे हैं और पराली प्रबंधन के लिए चलाई जा रही योजनाओं को आगे बढ़ाने पर काम किया जा रहा है। गौरतलब है कि कैबिनेट मंत्री बनने के बाद श्रुति चौधरी की अधिकारियों के साथ यह पहली बैठक थी, जिसमें उन्होंने भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर जोर दिया और सभी परियोजनाओं की प्रारंभिक रूपरेखा अगले 6 महीने में विभिन्न विभागों को भेजने के सख्त निर्देश दिए और कहा कि वे इन परियोजनाओं को जल्द से जल्द राज्य और केंद्र सरकार से मंजूरी दिलवाएंगी और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर लागू करने का काम करेंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments