Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsपरिवार सहित श्री माता वैष्णो देवी के दरबार में दर्शन करने पहुंचे...

परिवार सहित श्री माता वैष्णो देवी के दरबार में दर्शन करने पहुंचे अरविंद केजरीवाल 

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल सोमवार को परिवार सहित मां श्री माता वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचे जहां कटरा पहुंचने पर श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ अंशुल गर्ग ने उनका स्वागत किया। परिवार के साथ श्री माता वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचे केजरीवाल ने मां के चरणों में अपना शीश नवाया और दर्शन कर आशिर्वाद लिया इस दौरान अरविंद केजरीवाल श्री माता वैष्णो देवी की संध्या आरती में भी शामिल हुए जहां उन्होंने देशवासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना की।


अरविंद केजरीवाल सोमवार को परिवार सहित श्री माता वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचे। मां के दराबर में केजरीवाल भक्ति भाव में डूबे नजर आए वहीं केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने भी हाथ जोड़कर माता से देशवासियों की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

Image

बता दें कि जम्मू में बना मां श्री वैष्णो देवी का मंदिर देश ही नहीं विदेशों में भी प्रसिद्ध है कहते हैं जो श्री माता वैष्णो देवी के दरबार में सच्ची श्रद्धा से जाता है मां श्री वैष्णो देवी उनकी हर मनोकामना पूर्ण करती है मां श्री वैष्णो देवी के दर्शन करने भर मात्र से भक्तों के सारे बिगड़े काम बन जाते हैं गौरतलब हो कि हर साल यहां बड़ी संख्या में देश-विदेश से श्रद्धालु श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments