Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsखाने में थूका तो खैर नहीं! खाने-पीने के सामान को लेकर अध्यादेश...

खाने में थूका तो खैर नहीं! खाने-पीने के सामान को लेकर अध्यादेश लाएगी सरकार

खाने-पीने की चीजों में थूकने और फर्जी नाम से बेचने वालों पर योगी सरकार नकेल कसने जा रही है। इसके लिए राज्य सरकार सख्त कानून लाने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसमें अध्यादेश लाने पर चर्चा होगी। खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए अध्यादेश लाकर राज्य सरकार उपभोक्ताओं को जागरूक करने का भी प्रयास करेगी। दरअसल कई नामी होटलों और ढाबों से भी ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। अब खाद्य पदार्थों में थूकने, मिलावट करने या फर्जी नाम प्लेट लगाकर होटल और ढाबा चलाने वालों पर रोक लगाने के लिए नया अध्यादेश लाया जा रहा है। जिसके बाद उपभोक्ताओं को यह जानने का पूरा अधिकार होगा कि आप किसके यहां खाना खा रहे हैं और आपको कैसा खाना परोसा जा रहा है।

योगी सरकार लाएगी अध्यादेश

इस संबंध में सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार को अधिकारियों के साथ इस अध्यादेश को लेकर बैठक करेंगे। कहा जा रहा है कि योगी सरकार ‘झूठी और सौहार्द्र विरोधी क्रियाकलापों की रोकथाम और थूकने पर रोक अध्यादेश 2024’ और ‘यूपी खाद्य पदार्थों में संदूषण की रोकथाम (उपभोक्ता को जानने का अधिकार) अध्यादेश 2024’ लाने जा रही है। ये दोनों अध्यादेश जल्द ही लाए जाएंगे।

सख्त सजा का होगा प्रावधान!

इन अध्यादेशों के जरिए थूक कर खाना खिलाने वालों के लिए सजा के सख्त प्रावधान किए जा सकते हैं। इसके लिए हर व्यक्ति को अपने खाने के बारे में पूरी जानकारी पाने का अधिकार होगा। ये दोनों अध्यादेश एक दूसरे से जुड़े हुए हैं यानी खाना कहां बन रहा है और कौन बना रहा है या खाना कैसा है। किसी भी ग्राहक को अपने खाने के बारे में सारी जानकारी जानने का अधिकार होगा।

खाना कहां बन रहा है, कौन बना रहा है?

माना जा रहा है कि इन अध्यादेशों में थूक कर खाना खिलाने जैसे घिनौने काम करने वालों के खिलाफ सख्त सजा का प्रावधान हो सकता है। ये दोनों अध्यादेश एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। अब ग्राहक को भोजन कहां तैयार किया जा रहा है, कौन तैयार कर रहा है और उसकी गुणवत्ता कैसी है, समेत सारी जानकारी दी जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments