Tuesday, February 10, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsहरियाणा के कैथल में बड़ा हादसा, नहर में गिरी कार, 7 लोगों...

हरियाणा के कैथल में बड़ा हादसा, नहर में गिरी कार, 7 लोगों की मौत

हरियाणा के कैथल में दशहरे के दिन बड़ा सड़क हादसा हुआ। यहां एक कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। इस हादसे में सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों में तीन बच्चे और चार महिलाएं शामिल हैं। हादसे में ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे अस्पताल ले जाया गया है।

मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत पुलिस को हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक सात लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। एक व्यक्ति अभी भी लापता है। नहर में उसकी तलाश की जा रही है। हादसा सुबह करीब 9 बजे हुआ। मृतक परिवार डीग गांव का रहने वाला था।

DSP ने क्या कहा?

डीएसपी ललित कुमार ने बताया कि एक परिवार कार से हरियाणा के कैथल में बाबा लदाना के मेले में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान मुंदरी के पास कार नहर में गिर गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम द्वारा बचाव कार्य जारी है। पुलिस ने इस घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को भेज दी है। ऑल्टो कार को नहर से बाहर निकालने का प्रयास जारी है।

देखें VIDEO : दशहरे के दिन नहर में गिरी कार, एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत | BREAKING | KAITHAL

पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जाएगी। पता लगाया जाएगा कि कार में कोई तकनीकी खराबी थी या चालक ने खुद ही कार गलत तरीके से चलाई। सभी शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। राहगीरों से भी जानकारी ली गई है। पुलिस को आशंका है कि कार में सवार सभी लोगों की डूबने से मौत हुई है। हालांकि एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments