Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsहरियाणा में 15 अक्टूबर को नहीं इस दिन होगी हरियाणा सरकार की...

हरियाणा में 15 अक्टूबर को नहीं इस दिन होगी हरियाणा सरकार की ताजपोशी

हरियाणा में मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तारीख तीसरी बार बदल गई है। अब नए सीएम का शपथ ग्रहण समारोह 15 अक्टूबर की जगह 17 अक्टूबर को होगा। हालांकि तारीख क्यों बदली गई है। अभी तक इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पहले शपथ ग्रहण की तारीख 12 अक्टूबर बताई गई थी। ऐसे में अब तक सीएम के शपथ ग्रहण समारोह की तारीख तीन बार बदली जा चुकी है। दरअसल, राज्य के कार्यवाहक सीएम नायब सिंह सैनी को शुक्रवार शाम केंद्रीय नेतृत्व ने दिल्ली बुलाया था। यहां सैनी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। जहां देर रात तक बैठक चली।

खबर है कि बैठक में शपथ ग्रहण समारोह और सैनी मंत्रिमंडल पर चर्चा हुई है। इसके बाद शपथ ग्रहण समारोह की तारीख बदली गई है। नायब सिंह सैनी आज दिल्ली से हरियाणा के लिए रवाना होंगे। हरियाणा में सीएम सबसे पहले कुरुक्षेत्र जाएंगे और फिर शाम को लाडवा में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद करीब 6 बजे नायब सिंह सैनी पंचकूला जाएंगे और शालीमार गार्डन में होने वाले दशहरा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेंगे।

पंचकूला में होगा शपथ ग्रहण समारोह

बता दें कि सीएम का शपथ ग्रहण समारोह पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित परेड ग्राउंड में होगा। इसके लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। कार्यक्रम में 50 हजार से ज्यादा लोगों के शामिल होने की उम्मीद है, वहीं पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों के समारोह में शामिल होने की खबर है। इसके अलावा कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हो सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments