Saturday, February 7, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsकेंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से मिली किरण चौधरी और श्रुति चौधरी, प्रचण्ड...

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से मिली किरण चौधरी और श्रुति चौधरी, प्रचण्ड जीत हासिल करने पर दी बधाई

राज्यसभा सांसद श्रीमती किरण चौधरी और तोशाम से नवनिर्वाचित विधायक श्रुति चौधरी ने आज केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री और नए हरियाणा के निर्माता श्री मनोहर लाल खट्टर जी से मुलाकात की और उन्हें उनकी शानदार जीत के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।

आपको बता दें कि तोशाम सीट पर श्रुति चौधरी ने भाजपा के लिए शानदार जीत दर्ज की है। यह पहली बार है जब भाजपा ने इस सीट पर जीत दर्ज की है। इसकी उम्मीदवार श्रुति चौधरी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अनिरुद्ध चौधरी को करीब 15 हजार (14257) वोटों से हराया।

हैरानी की बात यह है कि अनिरुद्ध चौधरी वही कांग्रेस नेता हैं जिनके लिए हाल ही में वीरेंद्र सहवाग भी बल्लेबाजी करते नजर आए थे। भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरू ने विधानसभा चुनाव में अनिरुद्ध चौधरी के लिए जमकर प्रचार किया था। उन्होंने खुले मंच से अनिरुद्ध चौधरी और कांग्रेस के लिए वोट मांगे थे। हालांकि चुनाव परिणाम उनके पक्ष में नहीं आया। हरियाणा से ताल्लुक रखने वाले वीरेंद्र सहवाग का प्रचार अनिरुद्ध चौधरी के लिए एक्स फैक्टर के तौर पर देखा जा रहा था, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments