Saturday, February 7, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedRatan Tata Death: रतन टाटा का उत्तराधिकारी कौन? ये तीन नाम रेस...

Ratan Tata Death: रतन टाटा का उत्तराधिकारी कौन? ये तीन नाम रेस में, जानें कौन सबसे आगे

देश के सबसे सम्मानित कारोबारियों में से एक और दिग्गज कारोबारी समूह टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा का बुधवार (9 अक्टूबर 2024) को निधन हो गया। वह 86 साल के थे और उनके जाने के बाद टाटा संस के विशाल साम्राज्य को कौन संभालेगा, इसे लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं।

रतन टाटा अपने परोपकारी कार्यों के लिए भी जाने जाते हैं और भारत के सबसे दानशील उद्योगपतियों में से एक थे। अपने जीवनकाल में रतन टाटा ने टाटा ट्रस्ट के जरिए शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, ग्रामीण विकास और आपदा राहत के लिए काफी मदद की है। रतन टाटा ने कभी शादी नहीं की और उनके कोई बच्चे भी नहीं हैं, ऐसे में उनके निधन के बाद उनकी संपत्ति का वारिस कौन होगा, यह सवाल हर किसी के मन में है।

उनके जाने के बाद रतन टाटा के कारोबार की बागडोर कौन संभालेगा, इसके लिए उनके परिवार के बारे में जानने की जरूरत है। रतन टाटा के माता-पिता नवल टाटा और सोनी थे, जिनका 1940 के दशक के आसपास तलाक हो गया था, जिसके बाद नवल टाटा ने 1955 में स्विस महिला सिमोन से शादी की। उनके एक बेटे का नाम नोएल टाटा है और चूंकि रतन टाटा के कोई बच्चे नहीं हैं, इसलिए अरबों की यह संपत्ति उनके सौतेले भाई नोएल टाटा के रिश्तेदारों के पास जाने की संभावना है। नोएल टाटा के तीन बच्चे हैं, जिनका नाम माया, नवल और लिया टाटा है।

माया टाटा

रतन टाटा की संपत्ति रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा की बेटी माया टाटा के पास जाने की संभावना है। 34 वर्षीय माया के पास बेयस बिजनेस स्कूल और वारविक यूनिवर्सिटी से डिग्री है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टाटा ऑपर्च्युनिटी फंड से की, जिसके बाद वे टाटा डिजिलॉट में चली गईं, जहां उन्होंने टाटा न्यू ऐप को विकसित करने और लॉन्च करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वर्तमान में, वह अपने भाई-बहनों के साथ टाटा मेडिकल सेंटर ट्रस्ट के बोर्ड में कार्यरत हैं। माया टाटा की मां टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन दिवंगत साइरस मिस्त्री की बहन और दिवंगत अरबपति पल्लोनजी मिस्त्री की बेटी हैं।

नेविल टाटा

माया टाटा के भाई नेविल टाटा (32 वर्ष) पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े हैं। उन्हें रतन टाटा के साम्राज्य के उत्तराधिकारी के रूप में भी देखा जा रहा है। उनकी शादी टोयोटा किर्लोस्कर समूह की उत्तराधिकारी मानसी किर्लोस्कर से हुई है और उनका एक बेटा जमशेद टाटा है। नेविल टाटा ट्रेंट लिमिटेड के तहत हाइपरमार्केट चेन स्टार बाजार का नेतृत्व कर रहे हैं। इससे पहले उन्हें पैकेज्ड फूड और बेवरेज डिवीजन का प्रबंधन सौंपा गया था, जिसमें अपनी योग्यता साबित करने के बाद उन्होंने जूडियो और वेस्टसाइड का भी कार्यभार संभाला। कई विशेषज्ञ यह भी मानते हैं कि उन्हें टाटा समूह के उत्तराधिकारी के रूप में तैयार किया जा रहा था।

लीह टाटा (39 वर्ष)

नेविल और माया टाटा की बहन लीह टाटा (39 वर्ष) इस समूह के होटल व्यवसाय से जुड़ी हैं। उन्होंने स्पेन के आईई बिजनेस स्कूल से शिक्षा प्राप्त की है। उन्होंने ताज होटल्स रिसॉर्ट्स एंड पैलेसेज में काम किया और अब इंडियन होटल कंपनी के संचालन का प्रबंधन करती हैं। उन्होंने 2010 में थोड़े समय के लिए लुई वुइटन में इंटर्नशिप भी की, लेकिन उनका ध्यान होटल उद्योग पर ही रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments