Notice: Function amp_has_paired_endpoint was called incorrectly. Function called while AMP is disabled via `amp_is_enabled` filter. The service ID "paired_routing" is not recognized and cannot be retrieved. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 2.1.1.) in /home/mhonecpanel/public_html/news.mhone.in/wp-includes/functions.php on line 6131
6 रेवड़ियों के बाद...केजरीवाल की 7वीं रेवड़ी क्या है ? जानें राज
Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent News6 रेवड़ियों के बाद...केजरीवाल की 7वीं रेवड़ी क्या है ? जानें...

6 रेवड़ियों के बाद…केजरीवाल की 7वीं रेवड़ी क्या है ? जानें राज

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को प्रधानमंत्री मोदी पर अपने ही अंदाज में हमला बोला, दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में अरविंद केजरीवाल ने जनता की अदालत में हिस्सा लिया, केजरीवाल ने जनता के बीच 6 रेवड़ियों के पैकेट बांटे। इस पैकेट पर आम आदमी पार्टी ने भी निशाना साधा। बीजेपी और खासकर प्रधानमंत्री ने चुनाव प्रचार के दौरान कई बार रेवड़ी संस्कृति का जिक्र किया है।

लोगों को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज तक मैंने आपको 6 रेवड़ियां बांटी हैं, जल्द ही मैं सातवीं रेवड़ी भी बांटूंगा, मैंने जनता का पैसा अपने दोस्तों में नहीं बांटा, बल्कि उससे जनता को सुविधाएं दी हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं सिर्फ हलवाई हूं, इस रेवड़ी में जो चीनी, तिल, इलायची, घी है, सब जनता का है।

अरविंद केजरीवाल की ओर से दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार शुरू हो गया है, इस दौरान लोगों को पर्चे बांटे गए, जिन पर रेवड़ी के जरिए पार्टी की बात कही गई। इस पर्चे में अरविंद केजरीवाल की फोटो के साथ ये बातें लिखी थीं-

केजरीवाल की 6 फ्री रेवड़ी

1. फ्री बिजली

2. फ्री पानी

3. बुजुर्गों के लिए तीर्थ यात्रा

4. महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा

5. फ्री विश्वस्तरीय शिक्षा

6. फ्री दवा और इलाज

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी को चुनौती देता हूं कि दिल्ली में चुनाव से पहले एनडीए शासित 22 राज्यों को फ्री बिजली दें, अगर वह ऐसा करते हैं तो मैं बीजेपी के लिए प्रचार करूंगा। केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी गरीब विरोधी है, उसने दिल्ली में बस मार्शल, डाटा एंट्री ऑपरेटर हटा दिए, होमगार्ड का वेतन बंद कर दिया। दिल्ली में लोकतंत्र नहीं है, दिल्ली में उपराज्यपाल का शासन है।


VIDEO LINK: 6 रेवड़ियों के बाद आ रही है केजरीवाल की 7वीं रेवड़ी

READ MORE: मालदीव में RuPay Card Payments की शुरुआत, PM मोदी और राष्ट्रपति मुइज्जू बने पहले ट्रांजैक्शन के गवाह

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments