Tuesday, February 10, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsiPhone और थार जीतने का सुनहरा मौका, Jacqueline Fernandez के आशिक ने...

iPhone और थार जीतने का सुनहरा मौका, Jacqueline Fernandez के आशिक ने किया बड़ा ऐलान

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज का एक दीवाना जेल में बैठकर लगातार चिट्ठियां लिख रहा है, जब जैकलीन का जन्मदिन था, तब महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने उनके 100 फैन्स को आईफोन 15 प्रो देने का अपना वादा पूरा किया था, अब सुकेश ने एक्ट्रेस के फैन्स के सामने एक और सुनहरा मौका रखा है, अब जेल से सुकेश का एक नया पत्र सामने आया है, इस पत्र में उसने कुछ ऐसा लिखा जिसके बाद हर जगह उसकी चर्चा हो रही है।

सुकेश ने जैकलीन के फैन्स के लिए रखी प्रतियोगित>

पहले सुकेश ने जैकलीन फर्नांडीज के नए म्यूजिक वीडियो ‘स्टॉर्मराइडर’ की तारीफ की और फिर एक्ट्रेस के फैन्स को एक नया टास्क दिया, अब सुकेश ने फैन्स के लिए एक नई प्रतियोगिता की घोषणा की है। दरअसल, उसने अब जैकलीन फर्नांडीज के नए म्यूजिक वीडियो को लाइक और कमेंट करने को कहा है। इस दिवाली यूट्यूब पर इस ऑफिशियल वीडियो पर रिएक्शन देने वालों को एक कीमती तोहफा मिलेगा। अब रिपोर्ट्स के मुताबिक जैकनील फर्नांडिस के फैन्स को सुकेश की तरफ से मजेदार तोहफे मिलने वाले हैं।

100 लकी सपोर्टर्स को मिलेंगे कीमती तोहफे

सुकेश ने खुलासा किया है कि वह 100 लकी सपोर्टर्स को शानदार इनाम देंगे, जिसमें 10 महिंद्रा थार रॉक्स एसयूवी और 100 आईफोन 16 प्रो शामिल होंगे। ‘स्टॉर्मराइडर’ को अपना समर्थन दिखाने वाले 100 लोगों को अब सुकेश की तरफ से ये महंगे तोहफे मिलने वाले हैं। सुकेश चाहते हैं कि यह गाना इस बार ‘यिम्मी यिम्मी’ से भी बड़ा हिट साबित हो। ऐसे में इस बार उन्होंने तोहफों को पहले से ज्यादा कीमती रखा है। अगर आप भी ये महंगी चीजें जीतना चाहते हैं तो फैन्स को जैकनील का ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर वीडियो देखना होगा। साथ ही आपको चैनल को सब्सक्राइब करना होगा और उस पर लाइक और कमेंट करना होगा, वो भी अपने ऑफिशियल ईमेल या यूट्यूब आईडी से।

कार के अलावा ये खर्च भी सुकेश उठाएंगे

अब सुकेश का लक्ष्य है कि नवंबर तक जैकलीन के गाने को कम से कम 100 मिलियन व्यूज मिल जाएं और अगर ऐसा हुआ तो वो सभी को ये तोहफा देंगे, 10 लोगों को नई थार मिलेगी और बाकी 90 लोगों को आईफोन 16 प्रो. इतना ही नहीं, सुकेश कार की रजिस्ट्रेशन फीस और टैक्स भी भरने वाले हैं। बदले में वो बस फैंस की भागीदारी चाहते हैं, अब इस खबर को पढ़कर फैंस भी चौंक गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments