Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsCM योगी ने हरियाणा में ऐसा क्यों कहा- 'एहसास कराने आया हूं...

CM योगी ने हरियाणा में ऐसा क्यों कहा- ‘एहसास कराने आया हूं कि हरी को…’

हरियाणा के शाहबाद विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जो काम 500 साल में नहीं हो सका, जो काम ये कांग्रेस 60 साल में नहीं कर सकी, वो काम भाजपा ने 2 साल में कर दिखाया। डबल इंजन की ताकत का उदाहरण अयोध्या में राम मंदिर और कश्मीर में 370 हटाना है।

सीएम योगी ने आगे कहा कि महिषासुर, चंद और मुंड के लिए जगत जननी मां भगवती ही हैं, नशे का कारोबार करने वालों के लिए ये नशे के सौदागर हैं जो देश को निगलना चाहते हैं, युवाओं की जवानी छीनना चाहते हैं, ये आज के महिषासुर और चंद-मुंड हैं। उन्होंने कहा, “मैं आपको एहसास दिलाने आया हूं कि हरि को आना है, कृष्ण और राम को आना है, तभी इसका नाम हरि-आना (हरियाणा) है। डबल इंजन की सरकार आपके लिए हरि का संदेश लेकर आई है।”

कोई भी माफिया विकास में बाधक है- सीएम योगी

यूपी के मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी माफिया विकास, खिलाड़ियों की तरक्की, युवाओं के रोजगार, बेटियों की सुरक्षा में बाधक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा में विकास, सुरक्षा और सुशासन आया। उन्होंने कहा कि आज यूपी में जाइए तो सारे माफिया, गुंडे जेल में हैं या राम राम सत्य यात्रा पर निकल गए हैं।

यूपी में कोई दंगा नहीं- योगी आदित्यनाथ

योगी ने कहा कि आज यूपी में कोई दंगा नहीं है। कोई भी भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल नहीं है, क्योंकि उन्हें डबल इंजन की सरकार से डर लगता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments