Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsआंगनवाड़ी में नौकरी का अच्छा मौका, 23000 से ज्यादा पदों पर निकली...

आंगनवाड़ी में नौकरी का अच्छा मौका, 23000 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती

जो महिलाएं अपने करियर में एक नया अध्याय शुरू करना चाहती हैं। उनके लिए यह खबर बहुत काम की है। उत्तर प्रदेश सरकार ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के 23 हजार से अधिक रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह भर्ती राज्य के 31 जिलों में की जाएगी। उम्मीदवारों के लिए जिलेवार आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य महिला उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकती हैं। इसके अलावा वह यहां दिए गए स्टेप्स को भी फॉलो कर सकती हैं।

आंगनवाड़ी भर्ती 2024: आवश्यक योग्यता

इस भर्ती अभियान के जरिए उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के 23,753 पद भरे जाएंगे। इस भर्ती में केवल महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकती हैं। उम्मीदवार को जिस जिले से आवेदन करना है, उसका मूल निवासी होना अनिवार्य है। इसके अलावा महिला उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास होना जरूरी है।

आंगनवाड़ी भर्ती 2024: आयु सीमा

इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। जबकि अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। अभियान के लिए आवेदन करने वाली आरक्षित वर्ग की महिला उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी। UP आंगनवाड़ी भर्ती 2024: नहीं देनी होगी फीस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि अलग-अलग रखी गई है। आवेदन करने वाली किसी भी वर्ग की महिलाओं को आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी और विवरण के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

आंगनवाड़ी भर्ती 2024: आवेदन कैसे करें

  • चरण 1: उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाएं।
  • चरण 2: फिर यहां आंगनवाड़ी भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • चरण 3: अब नए पेज पर ‘रजिस्टर’ लिंक पर क्लिक करें और जरूरी जानकारी भरें।
  • चरण 4: इसके बाद उम्मीदवार जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • चरण 5: फिर उम्मीदवार आवेदन पत्र डाउनलोड करें।
  • चरण 6: अंत में उम्मीदवार आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लें।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments