Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsकंगना पर विक्रमादित्य ने बोला हमला कहा- 'हर मुद्दे पर बात करती...

कंगना पर विक्रमादित्य ने बोला हमला कहा- ‘हर मुद्दे पर बात करती हैं, हिमाचल में आई आपदा और अपने लोगों के बारे में नहीं’ बोलती

पीडब्ल्यूडी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने गुरुवार को दिल्ली में हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत पर हमला बोला। विक्रमादित्य सिंह ने कहा, कंगना सभी मुद्दों पर बात करती हैं, लेकिन अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों के बारे में बात नहीं करती हैं। मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल में इतनी बड़ी आपदा आई। कई लोगों की जान चली गई। कंगना ने आज तक लोगों को यह नहीं बताया कि उन्होंने आपदा राहत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कितनी सहायता राशि मंगवाई है।

उन्होंने कहा कि कंगना रनौत सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेतृत्व के बारे में अनाप-शनाप बोलती रहती हैं। भाजपा हाईकमान द्वारा बार-बार टोकने के बावजूद वह बोलती रहती हैं। सोनिया गांधी की छवि खराब करने पर मानहानि का केस करने की बात दोहराई अपनी बात दोहराते हुए विक्रमादित्य ने कहा कि कंगना ने सोनिया गांधी की छवि खराब की है।

अगर कंगना एक सप्ताह के भीतर इसके लिए माफी नहीं मांगती हैं तो वह आपराधिक मानहानि का केस करेंगे। उन्होंने कहा, कंगना का कहना है कि हिमाचल सरकार को केंद्र से जो सहयोग मिलता है, वह कांग्रेस सरकार सोनिया को सौंप देती है। दरअसल, कंगना ने पिछले सप्ताह मनाली में एक कार्यक्रम के दौरान यह बात कही थी। विक्रमादित्य सिंह ने कहा, कंगना किसानों और बागवानों का भी अपमान करती रही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments