Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent News‘कुमारी सैलजा जैसी हालत...', नायब सैनी रणदीप सुरजेवाला के CM पद की...

‘कुमारी सैलजा जैसी हालत…’, नायब सैनी रणदीप सुरजेवाला के CM पद की दावेदारी पर बोले

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान से पहले कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद के दावेदारों के नामों को लेकर अटकलें चल रही हैं। कुमारी शैलजा के बाद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सीएम पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति की मुख्यमंत्री बनने की ख्वाहिश होती है, कुमारी शैलजा भी बड़ी नेता हैं। रणदीप सिंह सुरजेवाला ने आगे कहा था, “हम 3 लोग सीएम पद के उम्मीदवार हैं- शैलजा, भूपेंद्र सिंह हुड्डा और मैं खुद।” सुरजेवाला के इस बयान पर राज्य के सीएम नायब सिंह सैनी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सुरजेवाला को सलाह दी कि आपकी हालत कुमारी शैलजा जैसी खराब न हो जाए।

रणदीप सिंह सुरजेवाला के बारे में क्या बोले सीएम सैनी?

दरअसल, सीएम नायब सिंह सैनी से पूछा गया था कि रणदीप सिंह सुरजेवाला ने खुद को सीएम पद का दावेदार बताया है। इस पर उन्होंने कहा, “यह उनकी पार्टी का अंतरिम मामला है। वहां परिवार से बाहर कुछ नहीं होता। रणदीप सुरजेवाला को भी सलाह है कि आपकी हालत कुमारी शैलजा जैसी न हो जाए। जैसे किरण चौधरी के साथ हुआ है, अब शैलजा की बारी है और इसके बाद रणदीप सिंह सुरजेवाला की बारी हो सकती है।

” सीएम सैनी ने कहा, “रणदीप सुरजेवाला को इस बात का ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि यहां (कांग्रेस) भाई-भतीजावाद को महत्व दिया जाता है।”

आपको बता दें कि कांग्रेस बिना सीएम चेहरे के चुनाव लड़ रही है, जिसके चलते भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी शैलजा और अब रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सीएम पद की दावेदारी की है। वहीं, उपमुख्यमंत्री पद के लिए भी पार्टी में खींचतान चल रही है। रेवाड़ी से कांग्रेस प्रत्याशी चिरंजीव राव ने उपमुख्यमंत्री पद की दावेदारी की है। इसके अलावा फरीदाबाद एनआईटी से कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा ने भी उपमुख्यमंत्री बनने की इच्छा जताई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments