Tuesday, February 10, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsPM मोदी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया VIDEO, जानें US यात्रा...

PM मोदी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया VIDEO, जानें US यात्रा पर क्या कहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने तीन दिवसीय दौरे को काफी उपयोगी बताया है। प्रधानमंत्री मोदी आज देर शाम तक भारत लौट रहे हैं। उससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी और अमेरिका दौरे का एक वीडियो भी शेयर किया। प्रधानमंत्री मोदी ने इस पोस्ट में लिखा- यूएसए दौरा काफी उपयोगी और सफल रहा, इस दौरान मुझे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका मिला।

इसमें हमारी धरती को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कई विषयों पर फोकस किया गया। 21 सितंबर से 23 सितंबर के बीच तीन दिवसीय दौरे के पहले दिन प्रधानमंत्री मोदी ने क्वाड समिट में हिस्सा लिया। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। जो बाइडेन ने पीएम को अपना दोस्त बताया। क्वाड मीटिंग डेलावेयर में संपन्न हुई। पीएम मोदी ने जो बाइडेन के साथ द्विपक्षीय बैठक की। बाइडेन ने पीएम की रूस और यूक्रेन यात्रा की तारीफ की। दोनों राष्ट्राध्यक्षों के बीच ड्रोन डील पर चर्चा हुई। इसके बाद पीएम ने प्रमुख कंपनियों के सीईओ के साथ राउंड टेबल चर्चा की।

न्यूयॉर्क में भारतीय मूल के लोगों से मिले

डेलावेयर में क्वाड मीटिंग संपन्न होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी न्यूयॉर्क पहुंचे। उन्होंने नासाउ कॉलेजियम में भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की। यहां उन्होंने एआई को नए सिरे से परिभाषित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वैसे तो एआई का मतलब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस है, लेकिन इसका एक मतलब अमेरिका-भारत भी है। इस दौरान उन्होंने पिछले दस सालों में भारत में हुए विकास और प्रगति पर विस्तार से चर्चा की।

राष्ट्रपति जो बाइडेन का आभार जताया

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जिस गर्मजोशी के साथ जो बाइडेन ने उन्हें अपने आवास पर ले जाकर स्वागत किया, वह 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। यह सम्मान यहां रहने वाले लाखों एनआरआई का भी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि 2024 कई मायनों में काफी महत्वपूर्ण है। यह भारत और अमेरिका के लोकतंत्र के लिए महत्वपूर्ण है। भारत में चुनाव संपन्न हो चुके हैं, जबकि अमेरिका में चुनाव होने बाकी हैं।

पीएम ने दुनिया में शांति की कामना की

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विकास की दौड़ में भारत अब रुकने वाला नहीं है। भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में भी नवाचार कर रहा है। जल्द ही लोग भारत में मेड इन इंडिया चिप्स देख सकेंगे। यह देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने 79वें संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र को संबोधित करते हुए दुनिया को आतंकवाद से सावधान रहने की चेतावनी दी। उन्होंने युद्ध के दुष्परिणामों पर बात की और शांति और मानवता के मूल्यों की स्थापना पर जोर दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments