Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsहरियाणा के जींद में कार व ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर, हिमाचल के दो...

हरियाणा के जींद में कार व ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर, हिमाचल के दो श्रद्धालुओं की मौत

सफीदों शहर में जींद रोड पर रत्ताखेड़ा मोड़ गांव के पास एक कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि एक बच्चे समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार सभी श्रद्धालु गोगामेड़ी से सफीदों के मकबरा पीर के दर्शन के लिए आ रहे थे। राहगीरों ने घायलों को सफीदों के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक बच्चे समेत तीन अन्य घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। मृतकों में एक की पहचान भाग सिंह (35) के रूप में हुई है। जबकि एक अन्य मृतक महिला और तीन घायलों की पहचान नहीं हो पाई है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नालागढ़ (हिमाचल) से एक परिवार के पांच लोग कार में सवार होकर गोगामेड़ी बागड़ तीर्थ यात्रा पर गए थे। वे गोगामेड़ी के दर्शन करने के बाद मकबरा पीर के दर्शन करने के लिए सफीदों आ रहे थे, तभी सफीदों के निकट गांव रत्ताखेड़ा के पास उनकी कार लोहे की रॉड से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर लगते ही कार में सवार सभी पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग और राहगीर एकत्र हो गए। सभी घायलों को सफीदों के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने भाग सिंह और एक अन्य महिला को मृत घोषित कर दिया तथा 3 अन्य घायलों को गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments