Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsफ्री आधार अपडेट करने की डेडलाइन फिर से आगे बढ़ी, इस तारीख...

फ्री आधार अपडेट करने की डेडलाइन फिर से आगे बढ़ी, इस तारीख तक मिलेगी सेवा

आधार कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर है। अगर आपने अभी तक फ्री में आधार अपडेट नहीं किया है, तो अब भी आप इस सेवा का लाभ उठा सकते हैं। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने फ्री में आधार अपडेट करने की सुविधा की समयसीमा बढ़ा दी है। शनिवार को UIDAI ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी। ऐसे में यूजर्स को भविष्य में भी फ्री में आधार अपडेट की सेवा मिलती रहेगी।

14 दिसंबर 2024 तक बढ़ाई गई समय सीमा

UIDAI ने शनिवार को जानकारी दी है कि 14 सितंबर 2024 को खत्म हो रही फ्री आधार अपडेट की समयसीमा को अब 3 महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। ऐसे में आप 14 दिसंबर 2024 तक इस सेवा का लाभ उठा सकते हैं। UIDAI ने सभी आधार कार्ड धारकों को सलाह दी थी कि वे अपने 10 साल या उससे पुराने बने आधार कार्ड में सभी जानकारियां अपडेट कर लें। इसके लिए संस्था ने फ्री में आधार अपडेट करने की सुविधा शुरू की थी, जिसकी समयसीमा पहले भी कई बार बढ़ाई जा चुकी है। यूआईडीएआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुफ्त में आधार अपडेट करने की डेडलाइन बढ़ाने की जानकारी साझा की है। यूजर्स को बताया गया है कि वे अब 14 सितंबर की जगह 14 दिसंबर तक इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

केवल ऑनलाइन अपडेट पर ही मिलेगी सुविधा

गौरतलब है कि UIDAI ने यूजर्स को जानकारी दी है कि मुफ्त में आधार अपडेट करने की सुविधा केवल ऑनलाइन माध्यम से ही उपलब्ध है। ऐसे में आप माय आधार पोर्टल या UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए मुफ्त में आधार अपडेट कर सकते हैं। वहीं, आधार केंद्र पर आधार अपडेट करने पर आपको मुफ्त आधार की सुविधा नहीं मिलेगी। कृपया ध्यान दें कि आईरिस और बायोमेट्रिक डिटेल अपडेट करने के लिए आपको आधार केंद्र जाना होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments