Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsसुरक्षाबलों को बारामूला में बड़ी कामयाबी! PM मोदी के UT दौरे से...

सुरक्षाबलों को बारामूला में बड़ी कामयाबी! PM मोदी के UT दौरे से पहले 3 आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। शनिवार (14 सितंबर, 2024) सुबह वहां की पुलिस ने पुष्टि की कि भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर के संयुक्त अभियान में तीन आतंकवादी मारे गए हैं। फिलहाल ऑपरेशन जारी है। ऐसा इसलिए क्योंकि खुफिया इनपुट के जरिए मिली जानकारी से पता चला कि वहां कुछ आतंकवादी छिपे हुए हैं। सूचना के बाद 13-14 सितंबर की दरम्यानी रात चक टापर क्रेरी इलाके में ऑपरेशन चलाया गया। दरअसल, रात को बारामूला में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई, जो पूरी रात जारी रही। अफसरों के मुताबिक इलाके में दो से तीन आतंकी छिपे हुए हैं। फिलहाल आतंकियों को मार गिराने के लिए ऑपरेशन जारी है।

बारामूला में सुरक्षाबलों को आतंकियों के खिलाफ उस वक्त कामयाबी मिली जब शुक्रवार को यूटी के किश्तवाड़ में मुठभेड़ में एक जेसीओ समेत दो जवान शहीद हो गए। अधिकारियों के अनुसार, छतरू थाना क्षेत्र के नैदघाम गांव के ऊपरी इलाकों में पिंगनल दुगड्डा वन क्षेत्र में सुरक्षा बलों के सर्च दलों और छिपे हुए आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हुई। इस मुठभेड़ में सेना के चार जवान घायल हो गए, जिनमें से दो जेसीओ नायब सूबेदार विपन कुमार और सिपाही अरविंद सिंह ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

जम्मू-कश्मीर के इन इलाकों में 2 महीने से आतंकी हमले

जम्मू संभाग के पहाड़ी जिलों पुंछ, राजौरी, डोडा, कठुआ, रियासी और उधमपुर में पिछले दो महीने से सेना, सुरक्षा बलों और नागरिकों पर आतंकी हमले हो रहे हैं। आतंकी घात लगाकर अचानक हमला करते हैं और फिर पहाड़ी इलाकों के जंगलों में गायब हो जाते हैं। हमलों के लिए विदेशी आतंकियों के एक समूह को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। इन आतंकियों की संख्या 40 से 50 है। रिपोर्ट के बाद सेना ने इन जिलों के घने जंगलों वाले इलाकों में 4,000 से ज्यादा प्रशिक्षित जवानों को तैनात किया है, जिनमें एलीट पैरा कमांडो और पर्वतीय युद्ध में प्रशिक्षित जवान शामिल हैं।

चुनाव के मद्देनजर पीएम नरेंद्र मोदी का आज डोडा दौरा

केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) में इस तरह की आतंकी गतिविधियां इसलिए भी महत्वपूर्ण और चिंताजनक हैं, क्योंकि वहां विधानसभा चुनाव होने हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (जो स्टार प्रचारक भी हैं) शनिवार को यूटी का दौरा करेंगे। वह डोडा के स्पोर्ट्स स्टेडियम में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। चुनाव की घोषणा के बाद यूटी में पीएम की यह पहली रैली होगी। इसके बाद वह 19 सितंबर को श्रीनगर भी जाएंगे। केंद्रीय मंत्री और भाजपा चुनाव प्रभारी (जम्मू-कश्मीर) ने कहा कि देश के किसी प्रधानमंत्री ने आखिरी बार 1982 में डोडा का दौरा किया था। जम्मू-कश्मीर में तीसरे और अंतिम चरण में 1 अक्टूबर 2024 को बारामुल्ला, कुपवाड़ा और बांदीपोरा जिलों में मतदान होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments