Tuesday, February 10, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsINLD-BSP गठबंधन ने जारी की 11 प्रत्याशियों की लिस्ट, डबवाली से आदित्य...

INLD-BSP गठबंधन ने जारी की 11 प्रत्याशियों की लिस्ट, डबवाली से आदित्य चौटाला को टिकट

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए इंडियन नेशनल लोकदल और बीएसपी गठबंधन ने बुधवार देर रात अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। इसमें पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल के बेटे प्रताप चौटाला की पत्नी रवि चौटाला को फतेहाबाद से टिकट दिया गया है।

आदित्य चौटाला को डबवाली से टिकट मिला है। इसके अलावा टोहाना से कुणाल करण सिंह, जुलाना से सुरेंद्र लाठर, मुलाना से प्रकाश भारती, पुन्हाना से दया भड़ाना, नूंह से ताहिर हुसैन, पिहोवा से बलदेव सिंह वड़ैच, नीलोखड़ी से बलवान वाल्मीकि, फिरोजपुर झिरका से मोहम्मद हबीब और इसराना (एससी) से सूरजभान नारा को टिकट दिया गया है।


जुलाई में हुआ 53-37 सीटों पर गठबंधन

जुलाई में BSP और इनेलो के बीच गठबंधन हुआ था। तय हुआ था कि BSP 90 में से 37 सीटों पर और इनेलो 53 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments