Tuesday, February 10, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsमूसलाधार बारिश के बाद पानी में डूबा शहर , लोगों ने शहर...

मूसलाधार बारिश के बाद पानी में डूबा शहर , लोगों ने शहर के ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करने की मांग की

हरियाणा के भिवानी जिले में रात भर मूसलाधार बारिश के बाद शनिवार को कई जगह पानी भर गया।

भिवानी के लोगों ने शहर के ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करने की मांग की।

उन्होंने कहा कि उन्हें हर बार बारिश होने पर इस समस्या का सामना करना पड़ता है।

पानी भरने की वजह से दफ्तर जाने वालों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।

लोगों ने कहा कि मानसून में यहां पानी भरना और ट्रैफिक जाम होना आम बात है।

उनका कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद अधिकारी ड्रेनेज सफाई और पानी निकलने का बंदोबस्त करने में नाकाम रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments