Tuesday, February 10, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsसंदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला युवक का शव, 4 महीने...

संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला युवक का शव, 4 महीने पहले आया था गांव से 

पंजाब के लुधियाना में देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। करीब 4 महीने पहले मरने वाले युवक उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से लुधियाना आया था। शहर में वह गत्ता फैक्ट्री में काम करता था। मृतक के मोबाइल से पुलिस को कुछ संदिग्ध ब्लाक सूची में नंबर मिले है जिनकी जांच पुलिस कर रही है। मृतक का मोबाइल पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मरने वाले का नाम अमन सिंह है।

जानकारी मुताबिक अमन सिंह ग्यासपुरा के इलाके 33 फुटा रोड स्थित सरपंच कॉलोनी का रहने वाला है। अमन के माता-पिता को थाना डाबा की पुलिस ने सूचित कर दिया है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बातचीत दौरान मृतक अमन के चचेरे भाई राहुल सिंह ने बताया कि अमन लुधियाना में अपने मौसा-मौसी के पास रहता था। वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला गोंडा के गांव अकोनी का रहने वाला है। 4 महीने पहले लुधियाना में काम के सिलसिले में शहर आया है, जो एक ग्यासपुरा में एक गत्ता फैक्ट्री में काम करता था।

वीरवार की सुबह बारिश होने के चलते अमन काम पर नहीं गया। उसके मौसा-मौसी रोजाना की तरह अपने काम पर गए हुए थे। मौसा जैसे ही घर पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि अमन ने अपने कमरे को अंदर से कुंडी लगा रखी थी। उन्होंने आस-पड़ोस के लोगों की सहायता से दरवाजा तोड़ अंदर दाखिल हो देखा, तो अमन पंखे के साथ चुन्नरी के सहारे लटक रहा था।

परिवारिक सदस्यों ने तुरंत मामले की सूचना थाना डाबा की पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी रखवा मृतक के परिजनों को सूचित किया। जिनके आने के बाद उनके बयान दर्ज कर मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

मृतक के चचेरे भाई के अनुसार मृतक अमन अक्सर फोन पर किसी से बातें करता रहता था। जिसकी जानकारी उन्होंने पुलिस को दी, पुलिस ने मृतक के मोबाइल को कब्जे में ले लिया है। जिसका लॉक खुलवाकर जांच कर अगली करवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments