Tuesday, February 10, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsपश्चिम बंगाल में भाजपा ने बुलाया 12 घंटे का बंद, सुरक्षा के...

पश्चिम बंगाल में भाजपा ने बुलाया 12 घंटे का बंद, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को राज्य सचिवालय नब्बाना तक मार्च में हिस्सा लेने वालों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में बुधवार को पश्चिम बंगाल में 12 घंटे का बंद बुलाया है।

बंद का असर अलग-अलग जगहों पर देखने को मिल रहा है।

कोलकाता के बिधाननगर में कुछ दुकानें खुली देखी गईं। दिन के शुरुआती घंटों में सड़कों पर यातायात रोजाना की तरह सामान्य नजर आया।

दक्षिण 24 परगना में, बीजेपी कार्यकर्ता पार्टी के झंडे के साथ सड़कों पर उतरे और टीएमसी सरकार के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया।

ऐसा ही नजारा बैरकपुर में देखने को मिला।

राज्य के दूसरे हिस्सों की तरह सिलीगुड़ी में भी किसी भी अनचाही घटना को रोकने के लिए पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments