Notice: Function amp_has_paired_endpoint was called incorrectly. Function called while AMP is disabled via `amp_is_enabled` filter. The service ID "paired_routing" is not recognized and cannot be retrieved. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 2.1.1.) in /home/mhonecpanel/public_html/news.mhone.in/wp-includes/functions.php on line 6131
कांग्रेस में विनेश फोगाट की होगी एंट्री! चुनावी मैदान में आजमा सकती हैं सियासी दांव
Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsकांग्रेस में विनेश फोगाट की होगी एंट्री! चुनावी मैदान में आजमा...

कांग्रेस में विनेश फोगाट की होगी एंट्री! चुनावी मैदान में आजमा सकती हैं सियासी दांव

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें जोर पकड़ रही हैं। इन अटकलों के बीच हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा की प्रतिक्रिया सामने आई है। हुड्डा ने कहा कि विनेश फोगाट के कांग्रेस में शामिल होने की खबर फिलहाल काल्पनिक है, लेकिन अगर वे ऐसा करती हैं, तो पार्टी उनका स्वागत करेगी।

विनेश फोगाट हाल ही में पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने गई थीं, लेकिन उन्हें फाइनल मुकाबले से पहले 100 ग्राम ज्यादा वजन के कारण खेल से बाहर कर दिया गया। इससे पहले विनेश ने तीन मुकाबलों में जीत दर्ज की थी, जिसके बाद भारत लौटने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया था।

शुक्रवार को विनेश फोगाट ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात की, जिसके बाद से उनके कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें और तेज हो गई हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि खिलाड़ियों का किसी एक पार्टी से नहीं, बल्कि पूरे देश से संबंध होता है। अगर विनेश कांग्रेस में शामिल होती हैं, तो पार्टी उनका स्वागत करेगी और उन्हें पूरा सम्मान मिलेगा।

हुड्डा ने एक बार फिर से विनेश फोगाट को स्वर्ण पदक विजेता का सम्मान देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार ने उन्हें रजत पदक का सम्मान देने की घोषणा की, लेकिन उनके साथ न्याय नहीं हुआ। हुड्डा ने यह भी सुझाव दिया कि विनेश फोगाट को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया जाना चाहिए, जैसे सचिन तेंदुलकर को किया गया था, क्योंकि उनके साथ नाइंसाफी हुई है।

गौरतलब है कि विनेश फोगाट शुक्रवार को प्रियंका गांधी के साथ-साथ भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके परिवार से मिलने के लिए दिल्ली में उनके आवास पर पहुंची थीं। इस मुलाकात के बाद उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments