Tuesday, February 10, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsजबरन चाहता था यौन संबंध बनाना, महिला ने प्राइवेट पार्ट पर कर...

जबरन चाहता था यौन संबंध बनाना, महिला ने प्राइवेट पार्ट पर कर दिया हमला, फिर हुआ ये

महाराष्ट्र के ठाणे में एक महिला ने 30 साल के युवक के प्राइवेट पार्ट पर स्पैटुला (कड़छी) से हमला कर उसे जख्मी कर दिया। युवक को गंभीर स्थिति में अस्पताल जाकर इलाज कराना पड़ा। महिला के मुताबिक युवक उसके साथ यौन उत्पीड़न की कोशिश कर रहा था। खुद को बचाने के लिए उसने हमला किया। इस हमले से बुरी तरह घायल आरोपी युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, फिलहाल पुलिस ने महिला की शिकायत पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार 16 अगस्त की शाम करीब 4:30 बजे भिवंडी इलाके में घटी। आरोपी युवक की पहचान अनिल सत्यनारायण राच्चा के रूप में हुई है. वह नशे में धुत्त होकर 26 साल की महिला के घर में घुस गया था। आरोपी और महिला एक-दूसरे को जानते हैं. महिला के घर में घुसकर आरोपी जबरदस्ती करने लगा। और यौन संबंध बनाने का प्रयास करने लगा. उसने अपना प्राइवेट पार्ट महिला को दिखाया।

इसके बाद महिला ने खुद को बचाने के लिए शोर मचाया, वो अपनी रसोई की ओर भागी और एक धातु का स्पैटुला (कड़छी) लेकर आरोपी के प्राइवेट पार्ट को घायल कर दिया, पुलिस के मुताबिक, महिला के इस हमले से आरोपी बुरी तरह घायल हो गया। और सीधे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा।

महिला की शिकायत पर भिवंडी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत केस दर्ज किया है, उसपर महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने, यौन उत्पीड़न और घर में बिना अधिकार के घुसने से संबंधी धाराएं लगाई गई हैं, पुलिस के मुताबिक, आरोपी को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है. वो अभी भी अस्पताल में भर्ती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments