Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsपेरिस से आज वतन वापस लौट आई विनेश फोगाट, दिल्‍ली एयरपोर्ट पर...

पेरिस से आज वतन वापस लौट आई विनेश फोगाट, दिल्‍ली एयरपोर्ट पर हुआ भव्‍य स्‍वागत

भारत की बेटी विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक से दिल्ली लौट आई है। भारतीय पहलवान विनेश का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत किया गया। साथ ही, विनेश भावुक हो गईं और रोने लगीं।

बता दें कि पेरिस ओलंपिक में उन्हें उस समय मुश्किल स्थिति का सामना करना पड़ा था, जब आधिकारिक वजन के दौरान उनका वजन 100 ग्राम अधिक पाए जाने के बाद उन्हें 50 किलोग्राम के स्वर्ण पदक मैच से अयोग्य घोषित कर दिया गया था।विनेश फोगट के शनिवार को भारत आगमन के मद्देनजर दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। उनके समर्थकों की भारी भीड़ जुटने को ध्यान में रखते हुए पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था।

पहलवान विनेश फोगाट ने ओलंपिक पोडियम तक न पहुंच पाने पर गहरा दुख व्यक्त किया था, उन्होंने अपनी व्यक्तिगत निराशा को भारत में महिला अधिकारों के व्यापक संघर्ष से जोड़ा था, जिसका उन्होंने पूर्व कुश्ती महासंघ प्रमुख के खिलाफ अपने विरोध में समर्थन किया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments