‘अगर BJP जीती तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा’, अयोध्या जीतने वाले सपा सांसद का बड़ा बयान !
समाजवादी पार्टी के नेता अवधेश प्रसाद (Awadhesh Prasad) के फैजाबाद (अयोध्या) से सांसद बनने के बाद खाली हुई मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है. देखा जाए तो यूपी में कुल 10 सीटों पर उपचुनाव होगा लेकिन सबकी नजरें अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर है. बता दें कि भाजपा की तरफ से खुद सीएम योगी आदित्यनाथ इस सीट का प्रभार देख रहे हैं, जबकि दूसरी तरफ सपा प्रमुख अखिलेश ने यहां की जिम्मेदारी अवधेश प्रसाद को दी है. इसी मिल्कीपुर सीट से अवधेश प्रसाद विधायक थे इस बीच मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर अवधेश प्रसाद का एक बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि चाहे कुछ भी जाए, सपा मिल्कीपुर उपचुनाव हर हाल में जीतेगी.
RELATED ARTICLES



