Tuesday, February 10, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsहाई कोर्ट ने पंजाब व केंद्र सरकार को जारी किया नोटिस, अमृतपाल...

हाई कोर्ट ने पंजाब व केंद्र सरकार को जारी किया नोटिस, अमृतपाल सिंह के NSA मामले से जुड़ा है मुद्दा

पंजाब के खड़ूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह के एन.एस.ए. मामले को लेकर दी चुनौती याचिका पर आज कोर्ट में सुनवाई हुई है। इस मामले में हाई कोर्ट ने पंजाब व केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है। अमृतपाल की याचिका पर कोर्ट ने सरकार को जवाब दाखिल करने को कहा। वहीं बता दें कि अब उक्त मामले को लेकर अगली सुनवाई 28 अगस्त को होगी।

पंजाब दे वारिस व खड़ूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह ने एन.एस.ए. को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दी है। अमृतपाल ने कहा कि एन.एस.ए. की समयावधि बढ़ाना एक तरह से असंवैधानिक है। उसने कहा कि उस पर एन.एस.ए. लगाना सरासर गलत है। बता दें कि गत दिन अमृतपाल सिंह की चुनौती को लेकर सुनवाई हुई थी कि याचिका में कई तरह की खामियां पाई गईं। सरकारी वकील ने बताया कि याचिका में अमृतपाल के माता-पिता की आयु व पता सही नहीं हैं जिसके चलते उधर, अमृतपाल के वकील ने कोर्ट से थोड़ा समय मांगा था। इसके बाद कोर्ट ने अमृतपाल की सुनवाई टाल दी थी और अगली सुनवाई 31 जुलाई यानी आज का तय किया था।

फिलहाल एक साल से अमृतपाल सिंह डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं और अपने परिवार से दूर है। वहीं खड़ूर साहिब से एक निर्दलीय उम्मीदवार रहे विक्रमजीत सिंह ने अमृतपाल की एम.पी. सीट को चुनौती दी है। उन्होंने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका में कहा गया है कि अमृतपाल सिंह ने लोकसभा चुनाव के दौरान नामांकन पत्र में दी जाने वाली जानकारियां जाहिर नहीं की गई हैं। नामांकन पत्र में फंड, दान, खर्च, वोट मांगने के लिए धार्मिक स्थलों का प्रयोग, चुनाव कमिश्नर की मंजूरी के बिना सोशल मीडिया पर प्रचार, बिना इजाजत के चुनाव सामग्री छपवाई गई है। अमृतपाल सिंह ने चुनाव संबंधी नियमों का उल्लंघन किया है। उनका नामांकन पत्र अधूरा है जिसे लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है जिसकी सुनवाई अगस्त महीने की 5 तारीख को होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments