Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsपंजाब के फाजिल्का में सरकारी प्राथमिक स्कूलों में ‘बैग फ्री डे’ की...

पंजाब के फाजिल्का में सरकारी प्राथमिक स्कूलों में ‘बैग फ्री डे’ की शुरूआत

पंजाब में फाजिल्का जिला प्रशासन ने रचनात्मकता को बढ़ावा देने और छात्रों को सीखने का तनाव रहित अनुभव प्रदान करने के लिए सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में ‘बस्ता रहित दिवस’ (बैग-फ्री डे) पहल शुरू की है। रविवार को अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

छात्रों को हर महीने के आखिरी शनिवार को स्कूल बैग लाने की जरूरत नहीं है।

फाजिल्का के जिला शिक्षा अधिकारी शिव पाल ने कहा कि ‘बैग-फ्री’ दिवस पर कोई नियमित कक्षाएं नहीं होंगी और पारंपरिक कक्षाओं के बजाय राफ्टिंग, कहानी सुनाना, कक्षा में चर्चा और योग जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य तनाव मुक्त होकर सीखने का अनुभव प्रदान करना, रचनात्मकता और कौशल को बढ़ाना तथा बच्चों का समग्र विकास करना है।

फाजिल्का के उपायुक्त सेनू दुग्गल ने कहा, ‘‘विद्यार्थी ‘बैग फ्री डे’ पर स्कूल में बैग नहीं लाएंगे। उस दिन मनोरंजक गतिविधियां होंगी। इसके अलावा वह शिष्टाचार, एक टीम में कार्य करने, संचार कौशल, अच्छे व्यवहार और बुरे व्यवहार के बारे में सीखेंगे।’’ अधिकारियों ने बताया कि यह पहल कुछ दिन पहले अबोहर के एकता कॉलोनी के सरकारी प्राथमिक विद्यालय में शुरू की गई थी। पाल ने कहा कि फाजिल्का में 468 प्राथमिक विद्यालय हैं, जिनमें लगभग 72 हजार छात्र हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments