Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsPunjab News: लुधियाना में गैंगस्टरों और पुलिस के बीच मुठभेड़, दो गैंगस्टर...

Punjab News: लुधियाना में गैंगस्टरों और पुलिस के बीच मुठभेड़, दो गैंगस्टर घायल

लुधियाना के हैबोवाल इलाके में शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से गोलियां चलीं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। लोगों ने घरों में छिपकर अपनी जान बचाई।

उक्त घटना में 2 गैंगस्टरों को गोली लगी है। साथ ही पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। घटना के बाद वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। घायलों को देर रात सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस अभी इस मामले में कुछ नहीं कह रही है।

जांघ और पैर में लगी गोली

सिविल अस्पताल में घायलों की पहचान रविंदर सिंह उर्फ ​​देगा और सतिंदर सिंह उर्फ ​​हैप्पी के रूप में हुई है। हैप्पी को दाहिनी जांघ और देगा को बाएं पैर में गोली लगी है। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार महानगर पुलिस दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए काफी समय से इंतजार कर रही थी। आरोपियों पर हत्या और लूट के कई मामले दर्ज हैं। हैबोवाल थाने की पुलिस उक्त मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments