Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsDelhi: यमुना नदी में डूबने से 2 किशोरों की मौत, शव बरामद

Delhi: यमुना नदी में डूबने से 2 किशोरों की मौत, शव बरामद

दिल्ली में यमुना नदी में अपने दोस्तों के साथ नहाने गए दो किशोर डूब गए। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान अलीपुर निवासी देव (17) और शिवम (17) के रूप में हुई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम अलीपुर थाने में यमुना नदी में किशोरों के डूबने के संबंध में एक पीसीआर कॉल आई थी।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस की एक टीम दहिसरा सीमा के पास मौके पर पहुंची तो पता चला कि चार किशोर तैरने के लिए यमुना नदी में गए थे। उन्होंने बताया कि देव, शिवम, गोपाल और कुणाल तैर रहे थे तभी देव और शिवम गहरे पानी में चले गए और कुछ देर बाद लापता हो गए।

उन्होंने कहा, “अन्य दो लड़कों ने स्थानीय निवासियों के साथ मिलकर उन्हें खोजने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को फोन किया। देव और शिवम के शवों की तलाश के लिए आठ गोताखोरों और अग्निशमन दल की एक टीम को तैनात किया गया था।”
पुलिस के अनुसार दोनों के शव बृहस्पतिवार को बरामद कर लिए गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments