Sunday, February 8, 2026
Google search engine
Home Current News नोएडा पुलिस ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों को एलर्ट किया

नोएडा पुलिस ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों को एलर्ट किया

0

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशों का पालन करते हुए नोएडा पुलिस बाढ़ प्रभावित इलाकों में सक्रिय रूप से गश्त कर रही है, ताकि लोगों को मौसम संबंधी चेतावनियों के बारे में सूचित किया जा सके और उन्हें सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा सके।

नोएडा के एडिशनल डीसीपी मनीष कुमार मिश्रा ने कहा, ‘‘हम नोएडा में बाढ़ प्रभावित इलाकों में लगातार गश्त कर रहे हैं और उनसे सुरक्षित जगहों पर जाने का अपील कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि ये चेतावनी ऐसे समय में जारी की गई है जब मानसून के मौसम में भारी बारिश और यमुना नदी में पानी का लेवल बढ़ने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here