Tuesday, February 10, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsपंकज अग्रवाल हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त

पंकज अग्रवाल हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी पंकज अग्रवाल को सोमवार को हरियाणा का मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया।

हरियाणा सरकार ने अग्रवाल की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, “पंकज अग्रवाल (2000 बैच के अधिकारी) को हरियाणा का मुख्य निर्वाचन अधिकारी तथा चुनाव विभाग का आयुक्त एवं सचिव नियुक्त किया गया है।”

हरियाणा सरकार ने चार जुलाई को 12 आईएएस अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया था।

उस फेरबदल में, हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी और हरियाणा चुनाव विभाग के एसीएस अनुराग अग्रवाल को स्थानांतरित कर दिया गया था तथा पंकज अग्रवाल के स्थान पर सिंचाई और जल संसाधन विभाग में एसीएस रूप में तैनात किया गया था।

हालांकि तब पंकज अग्रवाल की नियुक्ति का आदेश जारी नहीं हुआ था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments