Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsहिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का कहर, भूस्खलन के कारण 77 सड़कें...

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का कहर, भूस्खलन के कारण 77 सड़कें बंद

अगर आप भी गर्मी से राहत पाने के लिए हिमाचल में घुमने जाने का प्लान बना रहें हैं तो ये खबर आपके लिए है। क्योंकि, हिमाचल में इस समय भारी बारिश हो रही है। और भारी बारिश और भूस्खलन के कारण राज्य में करीब 77 सड़कें बंद हो गई हैं। आने जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बिजली और जल आपूर्ति भी बाधित

अधिकारियों की माने तो भारी बारिश और भूस्खलन के कारण शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश में 77 सड़कें बंद हो गईं। इसके अलावा, बारिश के कारण आज राज्य में 236 जगहों पर बिजली आपूर्ति बाधित हैं। यही नहीं करीब 19 जगहों पर जलापूर्ति भी बाधित हुई हैं।

वहीं, गुरुवार को भारी बारिश के कारण राज्य में 115 सड़कें बंद रहीं। मौसम विभाग ने शुक्रवार तक राज्य के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें अलग-अलग क्षेत्रों में गरज के साथ भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments