Tuesday, February 10, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsफिरोजपुर में BSF के जवानों ने पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा

फिरोजपुर में BSF के जवानों ने पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने बुधवार को यहां अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट एक पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पकड़ा गया पाकिस्तानी नागरिक किशोर है।

बीएसएफ के अनुसार जवानों ने सुबह के समय सीमा बाड़ के निकट एक व्यक्ति की गतिविधि देखी।

अधिकारियों ने बताया कि लड़के ने भागने की कोशिश की, जिसके बाद बीएसएफ जवानों ने उसका पीछा किया और उसे पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने के उसके मकसद के बारे में जानने के लिए बीएसएफ और अन्य एजेंसियां ​​उससे पूछताछ कर रही हैं।

सूत्रों ने बताया कि लड़के की उम्र लगभग 15 वर्ष है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments