Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsINDIA गठबंधन को लेकर राहुल गांधी ने कर दी फिर भविष्यवाणी, बोले-...

INDIA गठबंधन को लेकर राहुल गांधी ने कर दी फिर भविष्यवाणी, बोले- ‘मैं फिर कह रहा हूं…’

Rahul Gandhi targeted BJP: संसद में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा हिंदुत्व पर दिए गए बयान के विरोध में गुजरात में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालयों के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान अहमदाबाद स्थित कांग्रेस कार्यालय पर दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। जिसके बाद दोनों ओर से पथराव किया गया। इस घटना की निंदा करते हुए राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि हिंसा और नफरत फैलाने वाले भाजपा के लोग हिंदू धर्म के मूल सिद्धांतों को नहीं समझते।

राहुल गांधी ने उठाए सवाल

इस घटना को लेकर राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘गुजरात कांग्रेस कार्यालय पर कायराना और हिंसक हमला भाजपा और संघ परिवार के बारे में मेरी बात को और मजबूत करता है। हिंसा और नफरत फैलाने वाले भाजपा के लोग हिंदू धर्म के मूल सिद्धांतों को नहीं समझते। गुजरात की जनता उनके झूठ को साफ तौर पर देख सकती है और भाजपा सरकार को निर्णायक सबक सिखाएगी। मैं फिर कह रहा हूं- गुजरात में INDIA गठबंधन जीतने जा रहा है!

कांग्रेस ने लगाए आरोप

गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हिम्मत सिंह पटेल ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा, भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय पर हमला किया। पुलिस ने वहां पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं की थी। भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय पर हमला कर रहे हैं। यह लोकतंत्र की हत्या है। कांग्रेस के उपनेता शैलेश परमार ने सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराकर विधानसभा में शिकायत दर्ज कराई है।

गुजरात भाजपा ने यह मांग उठाई

भाजपा के प्रदेश महासचिव रजनी भाई पटेल और मुख्य प्रवक्ता यमल व्यास ने कहा, राहुल गांधी ने हिंदुओं को हिंसा से जोड़ा है। उन्होंने हिंदुओं का अपमान किया है। उन्हें अपने बयान के लिए देश और दुनिया में रहने वाले सभी हिंदुओं से माफी मांगनी चाहिए।

संसद में नेता विपक्ष राहुल गांधी के हिंदुत्व को लेकर दिए गए बयान के विरोध में गुजरात में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालयों के बाहर उग्र प्रदर्शन किया. इस दौरान अहमदाबाद में कांग्रेस कार्यालय पर दोनों पार्टी के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए थे। जिसके बाद दोनों ओर से पथराव किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments