हाथरस में एक सत्संग के दौरान भगदड़ मचने से अभी तक 116 लोगों की मौत हो गई है. इसमें बड़ी संख्या महिलाओं की है. मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है. सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को हाथरस जाएंगे. हाथरस पहुंचकर वे मृतकों के परिजनों से मिलेंगे और हादसे में घायल श्रद्धालुओं का हाल जानेंगे.
CM आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को आर्थिक मदद के लिए 2-2 लाख रुपये देने का ऐलान किया है.



