Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsसपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ मनाया जन्मदिन

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ मनाया जन्मदिन

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता आज पूरे प्रदेश में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन मना रहे हैं। इस दौरान उन्होंने पौधे लगाए, भंडारे आयोजित किए, रक्तदान किया और अन्य तरीकों से इस दिन को मनाया।

यादव का जन्म एक जुलाई 1973 को हुआ था।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती समेत कई नेताओं ने सोशल मीडिया के जरिए यादव को जन्मदिन की बधाई दी है।

उन्होंने कहा, ‘‘सोमवार से प्रदेशव्यापी ‘पीडीए पौधारोपण’ कार्यक्रम शुरू हो गया है और यह सात जुलाई तक चलेगा। कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश के हर गांव में किया जा रहा है जिसके तहत बरगद, पीपल और नीम के पौधे पीडीए वृक्ष के रूप में लगाए जाएंगे।’’

चौधरी ने कहा कि आने वाले समय में ‘पीडीए पौधारोपण’ अभियान को देशव्यापी आंदोलन बनाने का प्रयास किया जाएगा।

लोकसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव ने पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक (पीडीए) समुदायों के मतदाताओं को लुभाने के लिए पीडीए का नारा दिया था। सपा ने हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 37 सीट जीती थीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments