Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsपंजाब द्वारा पीक पावर डिमांड को पूरा करने में नया रिकार्ड स्थापित:...

पंजाब द्वारा पीक पावर डिमांड को पूरा करने में नया रिकार्ड स्थापित: हरभजन सिंह ETO

पंजाब ने 19 जून, 2024 को दर्ज किए 15933 मेगावाट के पिछले रिकार्ड को पछाड़ते 29 जून को 16089 मेगावाट की अपनी अब तक की बिजली की सबसे ज्यादा माँग को सफलतापूर्वक पूरा करके एक ऐतिहासिक मील का पत्थर स्थापित किया है।

पंजाब के बिजली और लोक निर्माण मंत्री स.हरभजन सिंह ई.टी.ओ ने कहा कि यह शानदार प्राप्ति राज्य के मज़बूत बिजली बुनियादी ढांचे और कौशल प्रबंधन को दर्शाती है।

यहाँ जारी एक प्रैस बयान में बिजली मंत्री हरभजन सिंह ने कहा, ” पंजाब में जून 2024 की दूसरे अर्ध दौरान लगातार 15000 मेगावाट से 15800 मेगावाट तक की बिजली की उच्च शिखर की माँग पूरी की है, जो पिछले साल के इस समय के मुकाबले काफ़ी ज़्यादा है।

विशेष तौर पर 26 जून, 2024 को पंजाब ने 9 सितम्बर, 2023 को स्थापित किए गए 3427 लाख यूनिट के पिछले रिकार्ड को पार करते एक दिन में अपनी अब तक की सब से अधिक 3563 लाख यूनिट बिजली की माँग को पूरा किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments