उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में रविवार तड़के एक दुकान में आग लग गई। अग्निशमन अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली अग्निशमन सेवा को तड़के चार बजकर 18 मिनट पर इलेक्ट्रॉनिक सामान की एक दुकान में आग लगने की सूचना मिली।
अधिकारी ने बताया कि आग पर पूरी तरह काबू पाने में दमकल की तीन गाड़ियों को दो घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी।



