Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsअमित शाह ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, बोले- हरियाणा में...

अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, बोले- हरियाणा में विधनसभा चुनाव अकेले लड़ेगी BJP

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने माता मनसा देवी की भूमि से घोषणा करते हुए कहा कि हरियाणा का विधानसभा चुनाव भाजपा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में लड़ेगी और अगले मुख्यमंत्री भी नायब सिंह सैनी होंगे।

उन्होंने कहा कि चुनाव में अन्य किसी भी पार्टी के साथ समझौता नहीं होगा और हम अकेले ही पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को हर घर में जाकर प्रत्येक वोटर से वोट की अपील करनी होगी।

केंद्रीय गृहमंत्री शनिवार को पंचकूला में आयोजित विस्तृत प्रदेश कार्यकारिणी की दूसरे सत्र की बैठक को संबोधित कर रहे थे। अमित शाह ने कहा कि प्रति व्यक्ति प्रति एकड़ अनाज पैदा करने में ‘‘म्हारे हरियाणा’’ ने रिकॉर्ड बनाया है।

देश को रक्षक देने में अनुपातिक तौर पर सबतै आगे ‘‘म्हारे हरियाणा’’ है। स्वर्ण पदक दिलाने में हरियाणा के धाकड़ खिलाड़ी आगे हैं। बासमती चावल का उत्पादन सबसे ज्यादा ‘‘म्हारा हरियाणा’’ कर रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments