Thursday, February 5, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedहरियाणा उत्सव में मंत्री कृष्ण बेदी ने की शिरकत, प्रतिभागियों ने विभिन्न...

हरियाणा उत्सव में मंत्री कृष्ण बेदी ने की शिरकत, प्रतिभागियों ने विभिन्न माध्यम से बिखेरा हरियाणवी रंग

एमएच वन ब्यूरो, चंडीगढ़ : हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि ‘हरियाणवी उत्सव’ हरियाणा की पारंपरिक कला, संगीत, नृत्य, और खानपान को जीवित रखने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। यह लोकगीत, लोकनृत्य, और पारंपरिक त्योहारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाता है, ताकि वे अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ सकें। बेदी चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित दो दिवसीय ‘हरियाणा उत्सव’ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

बेदी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों में लोग विभिन्न जाति, धर्म, और पृष्ठभूमि से आते हैं, जिससे आपस में भाईचारा और समरसता को बढ़ावा मिलता है। एक सांस्कृतिक उत्सव के रूप में यह समाज में एकजुटता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा उत्सव हरियाणा राज्य की सांस्कृतिक धरोहर, परंपराओं और विकास को मनाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। यह उत्सव न केवल राज्य के लोगों को एकजुट करता है, बल्कि राज्य की विविधताओं, ऐतिहासिक धरोहर, कला, संगीत, और नृत्य को भी प्रदर्शित करता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments