Thursday, February 5, 2026
Google search engine
HomeUncategorized'बिहार कोकिला' शारदा सिन्हा का आज पटना में होगा अंतिम संस्कार

‘बिहार कोकिला’ शारदा सिन्हा का आज पटना में होगा अंतिम संस्कार

लोकगायिका शारदा सिन्हा का निधन 5 नवंबर को दिल्ली के AIIMS हॉस्पिटल में हुआ। वे पिछले 11 दिनों से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का इलाज करा रही थीं। उनके निधन के बाद बिहार में शोक की लहर दौड़ गई। शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमान सिन्हा ने जानकारी दी कि उनकी मां का अंतिम संस्कार 7 नवंबर, यानि आज पटना के गुलबी घाट पर राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। 

नीतीश कुमार ने दी श्रद्धांजलि 

Sharda Sinha Death: बिहार कोकिला शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार कल, CM नीतीश  कुमार ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शारदा सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके अंतिम संस्कार को राजकीय सम्मान देने का निर्णय लिया। इसके लिए उन्होंने पटना के DM को सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के निर्देश दिए हैं। नीतीश कुमार ने पटना स्थित शारदा सिन्हा के आवास पर जाकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प-चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। 

गुलाबी घाट पर किया जाएगा अंतिम संस्कार 

शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमान सिन्हा ने बताया कि उनकी मां की अंतिम इच्छा थी कि उनका अंतिम संस्कार पटना के गुलाबी घाट पर किया जाए। इस इच्छा का सम्मान करते हुए उनका अंतिम संस्कार वहीं किया जाएगा। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments