Friday, February 6, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsUP News : कानपुर का आधुनिकता की ओर बड़ा कदम, मास्टर प्लान-2031...

UP News : कानपुर का आधुनिकता की ओर बड़ा कदम, मास्टर प्लान-2031 तैयार, CM योगी ने दी मंजूरी

करीब सात साल से तैयार हो रही मास्टर प्लान-2031 की रूपरेखा को अब हरी झंडी मिल गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस महत्वाकांक्षी मास्टर प्लान को मंजूरी दे दी है। यह पहला मौका है जब कानपुर का मास्टर प्लान पूरी तरह ऑनलाइन और GIS आधारित तैयार किया गया है। इसे रुद्ध अभिषेक इंटरप्राइजेज कंपनी ने विकसित किया है।

नई योजनाओं को मिलेगी रफ्तार

इस मास्टर प्लान को मंजूरी मिलने के बाद नई योजनाओं में रफ्तार मिलेगी। बता दें कि इससे पहले चकेरी, रूमा, कुल गांव, उचटी, सनिगवां और आसपास के कई इलाके कृषि भूमि के अंतर्गत आते थे। इसी वजह से किसी भी योजना को लागू करने से पहले भूमि उपयोग परिवर्तन कराना पड़ता था, जिससे विकास में देरी होती थी। मास्टर प्लान-2031 में इन क्षेत्रों की जमीन को आवासीय और व्यावसायिक श्रेणी में शामिल कर दिया गया है। जिससे योजनाओं को जल्दी पूरा करने में मदद मिलेगी।

बढ़ती आबादी को ध्यान में रखकर तैयार हुआ नया प्लान

शहर की तेजी से बढ़ती जनसंख्या, बुनियादी जरूरतों और संसाधनों को ध्यान में रखते हुए मास्टर प्लान-2031 तैयार किया गया है। यह प्लान अनुमानित 51 लाख से अधिक आबादी की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें कुल 58,078 हेक्टेयर क्षेत्र को शामिल किया गया है, जो मास्टर प्लान–2021 के मुकाबले करीब 32,080 हेक्टेयर अधिक है। इस दायरे में कानपुर नगर के साथ-साथ शुक्लागंज, बिठूर और अकबरपुर क्षेत्र भी शामिल किए गए हैं।

386 गांवों की जमीन मास्टर प्लान में शामिल

पिछला मास्टर प्लान 2021 लगभग 42 लाख आबादी और 32,080 हेक्टेयर क्षेत्र के लिए बनाया गया था। इसके मुकाबले नए मास्टर प्लान में केडीए सीमा के 85 गांवों और अकबरपुर क्षेत्र के 58 गांवों समेत कुल 386 गांवों की जमीन को शामिल किया गया है।

प्रदूषण से राहत की तैयारी

मास्टर प्लान-2031 में पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए आवासीय क्षेत्र के बाद सबसे ज्यादा 18.89 प्रतिशत भूमि हरित क्षेत्र और खुले स्थलों के लिए रखी गई है। लगभग 10,970 हेक्टेयर में ग्रीन बेल्ट, पार्क, खेल मैदान और खुले क्षेत्र विकसित किए जाएंगे, जिससे प्रदूषण नियंत्रण में भी मदद मिलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments