Friday, February 6, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedUP News : अयोध्या में माता सीता के जीवन पर आधारित संग्रहालय...

UP News : अयोध्या में माता सीता के जीवन पर आधारित संग्रहालय होगा स्थापित, CM योगी ने दिया निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या धाम में माता सीता के जीवन और आदर्शों पर आधारित ‘वैदेही आर्ट गैलरी’ की स्थापना के निर्देश दिए हैं। बुधवार को आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के साथ हुई समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि सीता माता भारतीय संस्कृति की मर्यादा, त्याग और नैतिक मूल्यों की जीवंत प्रतीक हैं। उनके चरित्र से नई पीढ़ी को जोड़ना आज के समय की अहम आवश्यकता है।

CM योगी ने स्पष्ट किया कि प्रस्तावित वैदेही आर्ट गैलरी को केवल एक पारंपरिक कला-संग्रहालय तक सीमित न रखा जाए, बल्कि इसे एक आधुनिक, अनुभवात्मक और जीवंत सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित किया जाए। इसमें अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से माता सीता के जीवन, करुणा, धैर्य, साहस, मर्यादा और आंतरिक शक्ति का प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण किया जाना चाहिए, ताकि आगंतुक उनके जीवन-संदेश से भावनात्मक रूप से जुड़ सकें।

CM योगी ने दिया ये निर्देश

CM योगी ने निर्देश दिया कि गैलरी की संकल्पना, स्थापत्य डिजाइन, दृश्य प्रस्तुति, कलात्मक अभिव्यक्ति और तकनीकी नवाचार, ये सभी चीजें इस भाव को प्रस्तुत करें कि यह एक दिव्य विरासत का आधुनिक पुनर्पाठ है। उन्होंने कहा कि गैलरी का उद्देश्य यह होना चाहिए कि दर्शक केवल सीता माता के जीवन को न देखें, बल्कि उसे महसूस करें, समझें और अपने जीवन में आत्मसात करें।

अयोध्या की वैश्विक सांस्कृति को सुदृढ़ करने की पहल

अयोध्या विकास प्राधिकरण के साथ संवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि वैदेही आर्ट गैलरी को राम जन्मभूमि मंदिर के समीप स्थित वशिष्ठ भवन परिसर में विकसित किया जा सकता है, जहाँ प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं। उन्होंने कहा कि यह परियोजना अयोध्या को एक वैश्विक सांस्कृतिक नगर के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

CM योगी ने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि गैलरी में मिथिला की संस्कृति, लोककला, परंपराएं और शिल्प को प्रमुखता दी जाए, ताकि माता सीता के मायके की सांस्कृतिक विरासत भी समग्र रूप से सामने आ सके और यह स्थल भारतीय सांस्कृतिक चेतना का सशक्त प्रतीक बन सके।

यह भी पढ़ें : मोगा में दो ट्रालियों के बीच जबरदस्त भिडंत, दो लोगों की मौत…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments