Saturday, February 7, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedट्रंप ने जिनपिंग से फोन पर की बात, चीन से रिश्ते सुधारने...

ट्रंप ने जिनपिंग से फोन पर की बात, चीन से रिश्ते सुधारने की कोशिश में अमेरिका?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच हाल ही में टेलीफोन पर बातचीत हुई है। इस बातचीत की जानकारी खुद डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट के जरिए दी। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति शी जिनपिंग से एक बेहतरीन, लंबी और गहरी बातचीत की है। उन्होंने बताया कि इस बातचीत में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई, जिनमें व्यापार, सैन्य व्यवस्था, ताइवान, रूस-यूक्रेन युद्ध, ईरान के हालात और ऊर्जा खरीद जैसे विषय शामिल रहे।

अप्रैल में चीन दौरे की तैयारी में ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि बातचीत के दौरान अप्रैल में होने वाली उनकी चीन यात्रा पर भी चर्चा हुई, जिसका उन्हें बेसब्री से इंतजार है।

सोयाबीन खरीद बढ़ाने पर सहमति

ट्रंप ने कहा कि चीन की ओर से अमेरिका से तेल और गैस की खरीद के साथ-साथ अतिरिक्त कृषि उत्पादों की खरीद पर भी बात हुई। उन्होंने बताया कि इस सीजन में चीन द्वारा सोयाबीन की मात्रा बढ़ाकर 20 मिलियन टन करने की चर्चा हुई। इसके अलावा अगले सीजन के लिए चीन ने 25 मिलियन टन सोयाबीन खरीदने का वादा भी किया है। हवाई जहाज के इंजन की डिलीवरी पर भी बातचीत ट्रंप ने कहा कि बातचीत के दौरान हवाई जहाज के इंजन की डिलीवरी और अन्य कई विषयों पर भी चर्चा हुई। उन्होंने दावा किया कि सभी चर्चाएं बेहद सकारात्मक रहीं।

ट्रंप बोले- शी जिनपिंग से रिश्ते बेहद अच्छे डोनाल्ड ट्रंप ने पोस्ट में कहा कि चीन के साथ अमेरिका के रिश्ते अच्छे हैं और राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ उनके व्यक्तिगत संबंध भी बेहद मजबूत हैं। उन्होंने कहा कि दोनों नेता यह समझते हैं कि इन रिश्तों को मजबूत बनाए रखना कितना जरूरी है। ट्रंप ने उम्मीद जताई कि उनके राष्ट्रपति कार्यकाल के अगले तीन साल में चीन के साथ कई सकारात्मक नतीजे देखने को मिलेंगे।

ब्रिटेन और कनाडा को चीन से डील पर चेतावनी

इस बातचीत से चार दिन पहले ट्रंप ने ब्रिटेन और कनाडा को चीन के साथ ट्रेड डील करने को लेकर चेतावनी भी दी थी। ट्रंप ने इसे “बेहद खतरनाक कदम” बताया था। दरअसल, हाल ही में ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर चीन दौरे पर गए थे, जहां उन्होंने व्यापारिक रिश्तों को मजबूत करने की बात कही थी। इसी पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्रंप ने पत्रकारों से कहा था कि चीन के साथ ट्रेड डील करना जोखिम भरा हो सकता है।

अमेरिका-चीन संबंधों में नई शुरुआत के संकेत

ट्रंप और शी जिनपिंग के बीच हुई यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब दुनिया में व्यापार और भू-राजनीतिक तनाव बढ़े हुए हैं। इस बातचीत को अमेरिका-चीन संबंधों में सुधार और नई दिशा की ओर कदम माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments