Saturday, February 7, 2026
Google search engine
HomeLatest NewsPunjab : CM मान ने निवेशकों से की मुलाकात, बोले- "निवेश के...

Punjab : CM मान ने निवेशकों से की मुलाकात, बोले- “निवेश के लिए देश का सबसे पसंदीदा राज्य”

हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन अशोक पी. हिंदुजा ने CM मान से मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने “कॉइन्स ऑफ कुनिंदस पुस्तक का औपचारिक विमोचन किया। यह पुस्तक पंजाब की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ राज्य के प्रगतिशील आर्थिक दृष्टिकोण को भी रेखांकित करती है।

पंजाब रोड शो में उद्योग जगत की मजबूत भागीदारी

कार्यक्रम के पहले दिन का समापन पंजाब रोड शो सत्र के साथ हुआ, जिसमें देश के प्रमुख औद्योगिक समूहों और संस्थानों की प्रभावशाली भागीदारी देखने को मिली। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टाटा स्टील, एक्सेंचर, यूपीएल, टायनोर, व्हिस्लिंग वुड्स, ग्रोथकैप वेंचर्स और वर्ल्ड ट्रेड सेंटर मुंबई जैसे संगठनों का प्रतिनिधित्व करने वाले वरिष्ठ उद्योग नेताओं ने इसमें हिस्सा लिया। उद्योग प्रतिनिधियों ने पंजाब की औद्योगिक संभावनाओं पर अपने विचार साझा किए और राज्य द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे निवेशक-अनुकूल शासन और सहयोग की सराहना की।

“पंजाब में निवेश का यह सही समय” – CM मान

उद्योग भागीदारों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब में निवेश करने का यह सबसे सही समय है। उन्होंने कहा कि राज्य एक प्रतिस्पर्धी विनिर्माण और सेवा केंद्र के रूप में उभरने की पूरी क्षमता रखता है, जो न केवल घरेलू बाजारों बल्कि वैश्विक स्तर पर भी आपूर्ति कर सकता है। मुख्यमंत्री ने उद्योगों से पंजाब में अपने संचालन का विस्तार करने और मूल्य श्रृंखला को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

रिसर्च और वैश्विक प्रतिस्पर्धा पर दिया जोर – CM मान

मुख्यमंत्री ने उद्योग जगत से अनुसंधान एवं विकास (R&D) पर अधिक ध्यान देने की अपील की, ताकि नवाचार, उत्पादकता और वैश्विक प्रतिस्पर्धा को बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि तकनीक और कौशल आधारित विकास से ही पंजाब भविष्य की अर्थव्यवस्था में मजबूत भूमिका निभा सकता है।

MSME को देंगे बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) को बड़े उद्यमों में विकसित करने की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि निरंतर सुधारों, मजबूत आधारभूत ढांचे और सक्रिय निवेशक सुविधा के माध्यम से पंजाब सरकार राज्य को उत्तरी भारत का पसंदीदा निवेश स्थान बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments