Saturday, February 7, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsUP News : दहेज की भूख ने तोड़ी शादी, नई दुल्हन को...

UP News : दहेज की भूख ने तोड़ी शादी, नई दुल्हन को तलाक देकर पति ने हलाला की रखी शर्त

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक बेहद चौंकाने वाला और संवेदनशील मामला सामने आया है, जिसने समाज में एक बार फिर दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक से जुड़े कुप्रथाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मटौंध थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता के मुताबिक, उसका निकाह जून 2025 में उसके पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार किया था। शादी के बाद जब वह विदा होकर ससुराल पहुंची, तभी से पति और अन्य ससुराली दहेज को लेकर असंतुष्ट रहने लगे।

महिला का आरोप है कि इसी वजह से उसे लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी। कई बार उसे दिनों-दिन भूखा रखा गया, लेकिन घर बसाने की उम्मीद में वह सब कुछ सहती रही।पीड़िता ने बताया कि जब हालात ज्यादा बिगड़े तो कई बार पुलिस की मध्यस्थता से समझौता भी कराया गया, लेकिन ससुराल वालों के व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ। अंततः दिसंबर 2025 में मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया।

“हलाला कराओगी, तभी वापस रखेंगे”

महिला ने आरोप लगाया कि इसके बाद ससुराल पक्ष ने उससे दो लाख रुपये नकद और एक हीरो होंडा बाइक की मांग की। इतना ही नहीं, पति ने कथित रूप से उसे तलाक देने की बात कहते हुए शर्त रखी कि अगर वह हलाला कराकर आएगी, तभी उसे वापस अपनाया जाएगा। इस दौरान उसे अपशब्द कहे गए और मानसिक रूप से पूरी तरह तोड़ दिया गया।

पीड़िता ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया

इन सब घटनाओं से आहत होकर पीड़िता ने आखिरकार पुलिस का दरवाजा खटखटाया। पुलिस ने पति समेत चार ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मटौंध थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले की गहन जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : भारतीय सेना में अब आसानी से मिलेगी नौकरी, योगी सरकार ने अग्निवीरों के…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments