Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeChandigarhChandigarh में दो नशा तस्कर गिरफ्तार, होम डिलीवरी करने का शक

Chandigarh में दो नशा तस्कर गिरफ्तार, होम डिलीवरी करने का शक

चंडीगढ़ पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक संगीतकार और एक युवती को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान 33 वर्षीय संदीप उर्फ मोहम्मद सलमान और 22 वर्षीय वंदना के रूप में हुई है। दोनों को अलग-अलग मामलों में पकड़ा गया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

होम डिलीवरी नेटवर्क का शक

सूत्रों के मुताबिक पुलिस को शक है कि दोनों आरोपी हेरोइन की होम डिलीवरी में शामिल थे। इसी कड़ी में पुलिस उनके पूरे नेटवर्क को खंगालने और सप्लाई चेन तोड़ने में जुटी हुई है। आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है। चंडीगढ़ पुलिस इन दिनों नशे के खिलाफ विशेष अभियान चला रही है। गश्त के दौरान पुलिस ने मालोया इलाके से संदीप उर्फ मोहम्मद सलमान को पकड़ा और तलाशी लेने पर उसके पास 7.16 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस के सवालों के दौरान आरोपी हेरोइन के स्रोत को लेकर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

22 वर्षीय युवती गिरफ्तार

दूसरे मामले में पुलिस ने मोहाली के सेक्टर-74ए के पास गांव बलियाली की रहने वाली 22 वर्षीय युवती को गिरफ्तार किया। उसके पास से 15.05 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। युवती 12वीं पास बताई जा रही है। इस मामले में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

नेटवर्क की जांच कर रही पुलिस

चंडीगढ़ पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों को आपस में जोड़कर भी जांच की जा रही है। पुलिस का फोकस सिर्फ गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे नशा तस्करी नेटवर्क को तोड़ने पर है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments