Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsUP News : बजट 2026 में 2 हाईस्पीड रेल से लेकर 75...

UP News : बजट 2026 में 2 हाईस्पीड रेल से लेकर 75 जिलों में गर्ल्स हॉस्टल की हुई घोषणा, ‘आकांक्षाओं का बजट’- CM योगी

केंद्र सरकार के बजट 2026 में उत्तर प्रदेश को कई बड़ी सौगातें मिली हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में यूपी के इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य, रेलवे और महिला सशक्तीकरण से जुड़े अहम ऐलान किए। खास तौर पर काशी (वाराणसी) को केंद्र में रखते हुए बड़े प्रोजेक्ट घोषित किए गए हैं।

वाराणसी में बनेगा पोर्ट

वित्त मंत्री ने ऐलान किया कि वाराणसी में पानी के जहाजों की मरम्मत के लिए एक पोर्ट बनाया जाएगा। इससे अंतर्देशीय जल परिवहन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

2 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर की हुई घोषणा

बजट में उत्तर प्रदेश को 1,500 किलोमीटर लंबे दो हाईस्पीड रेल कॉरिडोर दिए गए हैं।

  • दिल्ली-वाराणसी हाईस्पीड रेल कॉरिडोर
  • वाराणसी-सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल) हाईस्पीड रेल कॉरिडोर

इन कॉरिडोर से पूर्वी यूपी और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

स्वास्थ्य सेवाओं को मिली मजबूती

प्रदेश में जिला अस्पतालों की क्षमता 50 प्रतिशत तक बढ़ाई जाएगी। इसके साथ ही सभी जिलों में इमरजेंसी और ट्रामा सेंटर खोले जाएंगे, जिससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।

75 जिलों में गर्ल्स हॉस्टल

बजट में महिला सशक्तीकरण पर भी जोर दिया गया है। उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में एक-एक गर्ल्स हॉस्टल बनाया जाएगा, जिससे छात्राओं को सुरक्षित आवास सुविधा मिलेगी।

25 बड़े शहरों का इंफ्रास्ट्रक्चर होगा विकसित

5 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों के इंफ्रास्ट्रक्चर को 12.2 लाख करोड़ रुपये से विकसित किया जाएगा। इस कैटेगरी में लखनऊ, अयोध्या, गोरखपुर समेत यूपी के 25 शहर शामिल हैं। इसके अलावा छोटे तीर्थ स्थलों को भी विकसित करने का ऐलान किया गया है।

50 स्टेशन बनेंगे अमृत भारत स्टेशन

यूपी के 50 रेलवे स्टेशनों को ‘अमृत भारत स्टेशन’ के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी और रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होगा।

नोएडा में सेमीकंडक्टर पार्क से बढ़ेगा रोजगार

केंद्र सरकार ने सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 की शुरुआत की है। इसके तहत नोएडा में सेमीकंडक्टर पार्क विकसित किया जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि इससे प्रदेश में हजारों रोजगार के अवसर पैदा होंगे और यूपी को टेक्नोलॉजी हब के रूप में नई पहचान मिलेगी।

CM योगी की प्रतिक्रिया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट को लेकर कहा कि यह आशा और आकांक्षाओं का बजट है। यह देश की अर्थव्यवस्था को तेजी से आगे बढ़ाने में मददगार साबित होगा। आयुष और स्वास्थ्य क्षेत्र पर विशेष जोर दिया गया है। नौजवानों को हर क्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments