Saturday, February 7, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsUP News : 6 फरवरी को देश के सिनेमाघरों में दस्तक दे...

UP News : 6 फरवरी को देश के सिनेमाघरों में दस्तक दे रही ‘गोदान’, CM योगी से मिले फिल्म निर्माता-निर्देशक

उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक और सामाजिक विरासत को बड़े पर्दे पर दर्शाने वाली फिल्म ‘गोदान’ आगामी 6 फरवरी को प्रदेश समेत देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। शनिवार को इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया। इस अवसर पर फिल्म के निर्माता-निर्देशक विनोद चौधरी अपनी पूरी टीम के साथ मुख्यमंत्री से उनके सरकारी आवास पर मिले।

गो संरक्षण और भारतीय परंपरा पर केंद्रित है फिल्म

फिल्म ‘गोदान’ भारतीय संस्कृति में गौ माता की भूमिका, गो संरक्षण और पंचगव्य से जुड़े सामाजिक संदेश को केंद्र में रखती है। निर्माता-निर्देशक विनोद चौधरी ने बताया कि यह फिल्म पंचगव्य से पंच परिवर्तन की अवधारणा पर आधारित है और समाज को सकारात्मक दिशा देने का प्रयास करती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं गो सेवा और गोरक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहे हैं, ऐसे में उनका इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च करना पूरी टीम के लिए प्रेरणादायक है।

40 करोड़ की लागत से बनी फिल्म

करीब 40 करोड़ रुपये की लागत से बनी फिल्म ‘गोदान’ की शूटिंग उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों के अलावा नोएडा, मथुरा और मुंबई के विभिन्न लोकेशनों पर की गई है। निर्माताओं के अनुसार, फिल्म को अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए इसकी कहानी में कई वास्तविक घटनाओं को भी शामिल किया गया है, जिससे दर्शक विषय से भावनात्मक रूप से जुड़ सकें।

गोवध कानून का भी मिलता है संदर्भ

फिल्म के निर्माता ने यह भी उल्लेख किया कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गोवध निवारण (संशोधन) कानून लागू किया गया और गौहत्या के खिलाफ सख्त प्रावधान किए गए। NSA जैसे कड़े कदम भी इसी सरकार के कार्यकाल में उठाए गए। फिल्म ‘गोदान’ इसी सोच और प्रयासों की पृष्ठभूमि में समाज को जागरूक करने का संदेश देती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments